06 मानसिक योग्यता: तार्किक योग्यता प्रश्न Logical Reasoning Hindi showans


1 >>Q101. यदि दक्षिण-पूर्व उत्तर हो जाए, उत्तर-पूर्व पश्चिम हो जाए और आगे भी परिवर्तन का यही क्रम जारी रहे तो पश्चिम क्या होगा ? ?
  • (A) दक्षिण-पश्चिम
  • (B) उत्तर-पश्चिम
  • (C) उत्तर-पूर्व
  • (D) दक्षिण-पूर्व
2 >>Q102. एक दिन मैं और आप सुबह के वक्त आपस में एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े होकर बात कर रहे थे जिससे मेरी छाया आपके दाईं और बन रही थी, आप किस दिशा की ओर देख रहे थे ? ?
  • (A) पूर्व
  • (B) दक्षिण
  • (C) उत्तर
  • (D) पश्चिम
3 >>Q103. गरिमा का परिचय देते हुए राकेश ने कहा कि उसके पिताजी मेरे पिताजी के इकलौते पुत्र है, आप बताइए कि राकेश गरिमा से किस प्रकार संबंधित है ? ?
  • (A) भाई
  • (B) मामा
  • (C) चाचा
  • (D) पिता
4 >>Q104. रघु तथा बाबू जुड़वाँ हैं, बाबू की बहन रीमा है, रीमा का पति राजन है, रघु की माँ लक्ष्मी है, लक्ष्मी का पति राजेश है, तदनुसार, राजेश का राजन से क्या रिश्ता है ? ?
  • (A) चाचा
  • (B) चचेरा भाई
  • (C) दामाद
  • (D) ससुर
5 >>Q105. फातिमा ने अपने पति से मुस्तफा का परिचय करते हुए कहा कि उसके भाई के पिता मेरे दादाजी के इकलौते पुत्र हैं, मुस्तफा का फातिमा से क्या संबंध है ? ?
  • (A) चाची
  • (B) माता
  • (C) भतीजी
  • (D) बहन
6 >>Q106. राहुल और रोबिन भाई है, प्रमोद, रोबिन के पिता हैं, शीला, प्रमोद की बहन है, प्रेमा प्रमोद की भांजी है, शुभा, शीला की नातिन है, राहुल शुभा के क्या लगते हैं ? ?
  • (A) भाई
  • (B) भांजा
  • (C) मामा
  • (D) ममेरा भाई
7 >>Q107. विजेत 5 किमी दक्षिण की ओर जाता है, फिर दाईं ओर घूमकर 3 किमी चलता है, वह फिर दाईं ओर मुड़ता है और 5 किमी चलता है, वह फिर बाई और मुड़कर 5 किमी जाता है, वह प्रारम्भिक स्थान से अब कितनी दूरी पर है ? ?
  • (A) 3 किमी
  • (B) 5 किमी
  • (C) 8 किमी
  • (D) 6 किमी
8 >>Q108. मोहन 15 किमी उत्तर दिशा में चलता है, फिर वह बाएँ मुड़ जाता है और 10 किमी चलता है, बाद में फिर बाएँ मुड़कर 15 किमी चलता है, तो वह किस दिशा में चल रहा है ? ?
  • (A) उत्तर
  • (B) दक्षिण
  • (C) पश्चिम
  • (D) पूर्व
9 >>Q109. एक व्यक्ति पश्चिम की ओर चला, वह दाएँ मुदा, फिर दाएँ मुड़ा और अंत में बाईं ओर मुड़ा, अब वह किस दिशा की ओर चल रहा है ? ?
  • (A) उत्तर
  • (B) पूर्व
  • (C) दक्षिण
  • (D) पश्चिम
10 >>Q110. रजनीश अपने घर से निकलकर 100 मी पूर्व की ओर चलता है, फिर दाएँ मुड़कर 35 मी चलने के बाद बाएँ मुड़ जाता है, अब किस दिशा की ओर जा रहा है ? ?
  • (A) दक्षिण
  • (B) पूर्व
  • (C) उत्तर
  • (D) पश्चिम
11 >>Q111. एक दिन सूर्यास्त के समय A, B आमने-सामने खड़े थे, यदि की B परछाई उसके ठीक बाईं ओर पड़ रही थी, तो A किस ओर मुँह करके खड़ा था ? ?
  • (A) उत्तर
  • (B) दक्षिण-पूर्व
  • (C) उत्तर -पूर्व
  • (D) पश्चिम
12 >>Q112. एक व्यक्ति अपने कार्यालय के लिए उत्तर दिशा की ओर चलता है, वह बाईं ओर घुमा और फिर दाईं ओर घुमा ओर फिर दाईं ओर घुमा, वह किस दिशा की ओर मुँह करके चल रहा है ? ?
  • (A) उत्तर
  • (B) पूर्व
  • (C) पश्चिम
  • (D) दक्षिण
13 >>Q113. मैं एक नदी के किनारे पीठ करके खड़ा हूँ, पानी में स्वतन्त्र रूप से बहती हुई कोई वस्तु मेरी बाईं ओर से दाईं ओर जा रही है, नदी पश्चिम से पूर्व की ओर बह रही है, तो मेरा मुँह किस ओर है ? ?
  • (A) उत्तर
  • (B) दक्षिण
  • (C) पश्चिम
  • (D) पूर्व
14 >>Q114. यदि परसों शुक्रवार था, तो आगामी परसों के बाद तीसरा दिन क्या होगा ? ?
  • (A) बृहस्पतिवार
  • (B) रविवार
  • (C) शनिवार
  • (D) शुक्रवार
15 >>Q115. यदि 1 जनवरी को शुक्रवार है, तो किसी अधिवर्ष में माह की पहली तारीख को कौन-सा दिन होगा ? ?
  • (A) मंगलवार
  • (B) शुक्रवार
  • (C) बुधवार
  • (D) इनमें से कोई नहीं
16 >>Q116. यदि विगत परसों से एक पहले का दिन शनिवार से तीन दिन आने वाला दिन हो, तो आज कौन-सा दिन है ? ?
  • (A) मंगलवार
  • (B) शुक्रवार
  • (C) बृहस्पतिवार
  • (D) बुधवार
17 >>Q117. यदि 15 फरवरी , 2000 को रविवार था, तो 15 जनवरी, 2013 को कौन-सा दिन होगा ? ?
  • (A) मंगलवार
  • (B) शनिवार
  • (C) बुधवार
  • (D) शुक्रवार
18 >>Q118. वर्ष 1996 में गणतंत्र दिवस शुक्रवार को मनाया गया था, वर्ष 2000 में स्वतंत्रता दिवस किस दिन मनाया गया ? ?
  • (A) बृहस्पतिवार
  • (B) मंगलवार
  • (C) बुधवार
  • (D) शुक्रवार
19 >>Q119. पिछले वर्ष मेरी आयु पूर्ण वर्ग संख्या में थी, अगले वर्ष यह घन संख्या में होगी, मेरी वर्तमान आयु बताइए ? ?
  • (A) 26
  • (B) 24
  • (C) 25
  • (D) 27

20 >>Q120. पिता की वर्तमान आयु अपने पुत्र की वर्तमान आयु की चार गुनी है, यदि पाँच वर्ष पहले पिता की आयु पुत्र की आयु की सात गुनी थी, तो पिता की वर्तमान आयु क्या है ? ?
  • (A) 31 वर्ष
  • (B) 30 वर्ष
  • (C) 40 वर्ष
  • (D) 50 वर्ष

Comments

Popular posts from this blog

06 तार्किक योग्यता प्रश्न | वर्गीकरण (Classification)

05 Logical Reasoning Questions Mixed

11 DECISION MAKING